ये जरूरी जानकारी जरूर पढे यूपी में कड़ाके की सर्दी, घना कोहरा, प्रशासन ने फिर बढ़ायी स्कूलों की छुट्टियां, नया आदेश जारी
फतेहपुर. इन दिनों पूरा उत्तर प्रदेश कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे की चपेट में है। हालत ये है कि सूरज कई दिन से दिखायी नहीं दे रहा है। इसके चलते आम जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। बेतहाशा सर्दी के चलते स्कूल जाने वाले बच्चों के सबसे अधिक परेशानी हो रही है। इसको देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टियां फिर से बढ़ा दी हैं। नर्सरी से लेकर इंटरमीडिएट तक के स्कूलों काके 28 और 27 दिसम्बर तक बंद कर दिया गया है। अगर कोई नया आदेश नहीं आया तो स्कूल 28 दिसम्बर यानि शनिवार को फिर से खुलेंगे।
फतेपुर के अलावा भी कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढायी गयी हैं। 26 और 27 दिसम्बर तक जौनपुर में भी कक्षा एक से लेकर आठ तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।, जबकि वाराणसी में 26 दिसम्बर यानि गुरुवार को स्कूल बंद रखे गए हैं। इलाहाबाद में पहले ही प्रशासन ने पांच जनवरी तक सभी स्कूल बंद कर दिये थे, जबकि मिर्जापुर में स्कलों में चार दिसम्बर तक छुट्टियों का ऐलान पहले ही किया जा चुका है।
ये जरूरी जानकारी जरूर पढे यूपी में कड़ाके की सर्दी, घना कोहरा, प्रशासन ने फिर बढ़ायी स्कूलों की छुट्टियां, नया आदेश जारी
Reviewed by One news
on
Thursday, December 26, 2019
Rating:
Reviewed by One news
on
Thursday, December 26, 2019
Rating:


No comments: